Saturday, October 24, 2026
Latest:
उत्तराखंडशिक्षासंस्कृति

आरुषि निशंक के अभिनय को नये ALBUM में मिल रही सराहना|पढ़िये पूरी खबर

Share this news

सिटी लाइव ब्यूरो,दिल्ली

फिल्म अभिनेत्री, निर्माता और स्पर्श गंगा अभियान की ब्रांड एंबेसडर आरुषि निशंक को उनके हालिया रिलीज वीडियो ऐल्बम मे उम्दा अभिनय के लिए फिल्म इन्डस्ट्री व प्रशंसको से सरहनीय प्रतिक्रिया मिल रही है। आरुषी के साथ अभिनेता विशाल सिंह इस बहुचर्चित एल्बम “जो तुमको झूठ लगे” में नजर आ रहे है। इस गीत का पोस्टर हाल ही में रिलीज किया गया था। दर्शक विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर गाने की सराहना कर रहे हैं।

ज्ञात हो कि आरुषि निशंक के इस एल्बम को जी म्यूजिक ने ”साथ निभाना साथिया” जैसे लोकप्रिय सीरियल के अभिनेता विशाल सिंह के साथ रिकॉर्ड किया है । इससे पहले टी-सीरीज की आरुषि निशंक की ”वफा ना रास आई” को हिमांश कोहली के साथ दर्शकों का खूब प्यार मिला था। गाने को अब तक 250+ मिलियन दर्शकों ने देखा है। बतौर आरुषी वे प्रशंसको की उत्शाहपूर्ण प्रतिक्रिया से विभोर है व इससे उन्हे और मेहनत करने की प्रेरणा मिल रही है। प्रसिद्ध भोजपुरी व हिन्दी अदाकार मनोज तिवारी व क्रिकेटर से सांसद बने गौतम गंभीर ने भी इस वीडियो गीत की सराहना की है। इस गीत मे आरुषी निश्ंक व विशाल सिंह की जोड़ी व अभिनय को काफी पसंद किया जा रहा है।

ad12

शौर्य मेहता द्वारा मधुर गायन व सँगीत संयोजन ओई कुणाल द्वारा किया गया है ऐल्बम के निर्देशक फैजल मियाँ के अनुसार गीत खुबसूरत बना है जिसमे गायकी, सँगीत व अभिनय आला दर्जे का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *