Uncategorizedउत्तराखंडसंपादकीय

Uttarakhand News…शीतकाल के लिए हों अलाव, खाद्यान्न और स्वास्थ्य सेवाओं के पुख्ता इंतजाम |Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

देहरादून, आगामी शीतकाल, संभावित शीतलहर और बर्फबारी को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने आमजन की सुरक्षा, राहत एवं बचाव व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।.

गुरुवार को समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और अस्पतालों में अलाव की व्यवस्था करने को कहा। साथ ही निर्धन, असहाय व निराश्रितों को समय से कंबल वितरित करने, रैन बसेरों में बिस्तर, पेयजल, प्रकाश, शौचालय, साफ-सफाई के निर्देश दिए। रैन बसेरों के लिए नोडल अधिकारी नामित कर नियमित निरीक्षण भी किया जाएगा।

उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी को दुर्गम क्षेत्रों में तीन माह का खाद्यान्न अग्रिम रूप से पहुंचाने और संभावित मार्ग अवरुद्ध होने पर खाद्यान्न, पेयजल, ईंधन व अन्य आवश्यक वस्तुओं का पर्याप्त भंडारण करने को कहा।

स्वास्थ्य सेवाओं पर जिलाधिकारी ने बर्फबारी प्रभावित क्षेत्रों में गर्भवती महिलाओं को चिह्नित कर सुरक्षित स्थानों पर समय से पहुंचाने के निर्देश दिए। अस्पतालों में जीवनरक्षक दवाइयों, उपकरणों और एंबुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित करने को भी कहा।

बर्फबारी के दौरान मार्गों को सुचारू रखने के लिए जेसीबी, स्नो कटर, स्नो ब्लोअर, नमक व चूने की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की सुरक्षा के लिए संवेदनशील ट्रैक चिह्नित करने और मौसम खराब होने पर समय से सूचना उपलब्ध कराने को कहा गया।

ad12

बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के.के. मिश्रा, उप जिलाधिकारी सदर अपूर्वा सिंह, अपर नगर मजिस्ट्रेट रविन्द्र जुवांठा, जिला पूर्ति अधिकारी के.के अग्रवाल, जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी ऋषभ कुमार, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, नगर निगम, नगर निकाय, लोनिवि,एनएच, पीएमजीएसवाई, आरडब्लूडी, वन, विद्युत,पेयजल आदि के अधिकारी मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *