Friday, November 13, 2026
Latest:
Uncategorizedउत्तराखंडसंपादकीय

Haridwar News…ऋषिकुल राजकीय चिकित्सालय में चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ के द्विवार्षिक चुनाव संपन्न, छत्रपाल सिंह अध्यक्ष और चंद्रप्रकाश बने सचिव|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

हरिद्वार: चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ, चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाएं उत्तराखंड की ऋषिकुल राजकीय चिकित्सालय इकाई के द्विवार्षिक चुनाव शुक्रवार को उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुए। सभी पदाधिकारी सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचित किए गए।

यह चुनाव प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेड़ा, महासंघ उत्तराखंड के प्रदेश महासचिव जम्बूप्रसाद, शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष के.एन. भट्ट, लिपिक संवर्ग के मोहित मनोचा, अशोक त्रिपाठी और आयुर्वेद फार्मेसी के जिला अध्यक्ष अशोक कुमार की देखरेख में संपन्न हुए। बैठक की अध्यक्षता ऋषिकुल उप शाखा के अध्यक्ष छत्रपाल सिंह ने की, जबकि संचालन वर्तमान नवनियुक्त शाखा मंत्री चंद्रप्रकाश द्वारा किया गया।

नवनियुक्त कार्यकारिणी के पदाधिकारी

चुनाव अधिकारियों द्वारा कराई गई निर्वाचन प्रक्रिया में निम्नलिखित पदाधिकारियों को सर्वसम्मति से चुना गया:

  • शाखा अध्यक्ष: छत्रपाल सिंह
  • वरिष्ठ उपाध्यक्ष: अजय कुमार
  • उपाध्यक्ष (महिला): बाला देवी
  • शाखा सचिव: चंद्रप्रकाश
  • संप्रेक्षक: प्रबल सिंह
  • कोषाध्यक्ष: अमित कुमार
  • संरक्षक: प्रवीण कुमार

निर्वाचन के पश्चात महासंघ उत्तराखंड के प्रदेश महामंत्री जंबू प्रसाद ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

कर्मचारियों के हितों की रक्षा और समस्याओं के समाधान पर जोर

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेड़ा, नवनियुक्त अध्यक्ष छत्रपाल सिंह और मंत्री चंद्रप्रकाश ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कर्मचारियों का किसी भी प्रकार का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वक्ताओं ने घोषणा की कि कर्मचारियों को वर्दी भत्ता, एसीपी (ACP) का लाभ, आवासों का आवंटन और आगामी कुंभ मेला भत्ता दिलाए जाने की मांग को लेकर जल्द ही एक बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें अग्रिम रणनीति तैयार की जाएगी।

ad12

अधिवेशन में दिनेश लखेड़ा, जंबू प्रसाद, मोहित मनोचा, सुरेंद्र कुमार, राकेश भंवर, राकेश त्रिपाठी, के.एन. भट्ट, अशोक कुमार, अमित कुमार, कमल, कल्लू, ज्योति नेगी, विनोद कश्यप, सुमंत पाल, डोली, बाला देवी, कैलाशो देवी, सुरेंद्र चौहान, नितिन कुमार, अजय कुमार, राकेश कुमार, अंकित, प्रवीण कुमार, प्रबल कुमार और सतीश सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *