GOOD MORNING| आज शनिवार है जानियेगा आज का राशिफल| प्रस्तुति-आचार्य पंकज पैन्यूली

Share this news

CITYLIVE TODAY. MEDIA HOUSE

मेष राशि-आज के दिन आपको संयम में रहने की जरूरत है,अन्यथा क्रोध की अधिकता और निर्णय लेने में जल्दबाजी के कारण आप किसी प्रकार की हानि उठा सकते हैं। लेकिन आपके प्रस्तावित कार्य भी अवश्य पूर्ण होंगे।      

   वृष राशि-आज आप कोई ऐसा काम कर सकते हैं,जिसमें जोखिम ज्यादा होगा। किसी कीमती वस्तु की खरीददारी भी आप कर सकते हैं।

                        

pandit

मिथुन राशि-आज आपकी वाणी में तीक्ष्णता अधिक रह सकती है, जिस कारण किसी के साथ  विवाद की स्थिति पैदा हो सकती है। अतः विवाद की स्थिति पैदा न होने दें।  

                                                         

  कर्क राशि-आज आप काफी प्रसन्न रहेंगे। आपको किसी प्रिय वस्तु की प्राप्ति हो सकती है। आज आप अपने  मित्रों और  परिजनों के साथ समय व्यतीत करेंगे।                                                                         

सिंह राशि-आज आपके स्वभाव में उग्रता की अधिकता रह सकती है। अतः संयमित रहने की आवश्यकता है। बाकी भाग्य की अनुकूलता के कारण आपके सभी कार्य सफल होंगे।


कन्या राशि-आज आप लाभ के साधनों से जुड़ सकते हैं। जरूरत हो तो आपको आज मित्रजनों से या किसी परिचित व्यक्ति की सहायता लेनी चाहिए। सहायता से लाभ अवश्य होगा।।                                         

तुला राशि-आज आपको नौकरी-व्यवसाय में अपेक्षित लाभ मिलने वाला है। पदोन्नति के अवसर भी आपको मिल सकते हैं। यदि आप किसी नौकरी या व्यवसाय के लिए प्रयासरत हैं, तो आज शुभ संकेत मिलने वाले हैं।


वृश्चिक राशि-आज का दिन आपके लिए भाग्यवृद्धि कारक है। अतः आप कोई भी महत्वपूर्ण कार्य या महत्वाकांक्षी योजना की शुरुआत कर सकते हैं।                                                                     

   धनु राशि-आज आपके प्रस्तावित कार्य तो अवश्य होंगे लेकिन धन अपव्यय की संभावना भी बनती है। इसके अतिरिक्त आप किसी व्यक्ति विशेष के बारे में आवश्यकता से अधिक सोच सकते हैं।


  मकर राशि-आज आपका जीवन साथी के साथ विवाद हो सकता है,जिसका मुख्य कारण होगा ‘अहं’भाव। नौकरी, व्यवसाय के लिए आपका दिन अच्छा है।


 कुम्भ राशि-आज आपके बिगड़े हुए कार्य,सुधार की ओर अग्रसर होंगे। जीवन साथी के साथ आज भी मनमुटाव की स्थिति रह सकती है। यदि आप रक्त विकार से पीड़ित हैं, तो आज रक्तचाप की अधिकता रह सकती है।      

ad12

  मीन राशि-आज आपका परिश्रम व्यर्थ जा सकता है। अतः उन्हीं कामों को लेकर आगे बढें,जो आपकी दिनचर्या का हिस्सा हैं। बच्चों के स्वस्थ को लेकर भी आप चिंतित हो सकते हैं। प्रेमी या प्रेमिका के साथ भी आज तीक्ष्ण नोकझोंक हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *