GOOD NEWS |टनकपुर-बागेश्वर नई ब्राडगेज रेल लाईन के फाईनल लोकेशन सर्वे को मंजूरी | राहुल सिंह की रिपोर्ट

Share this news

सिटी लाइव टुडे, राहुल सिंह


अपने उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में अब रेल यात्रा करने की उम्मीद जगी है। सबकुछ ठीक-ठाक रहा तो पहाड़ में रेल की छुक-छुक सुनायी देगी। टनकपुर-बागेश्वर नई ब्राडगेज रेल लाईन के फाईनल लोकेशन सर्वे को मंजूरी मिल चुकी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंजूरी देते हुए प्रधानमंत्री और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि रेल लाईन बनने से क्षेत्र में विकासात्मक गतिविधियां बढेंगी और लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उत्तराखण्ड से विशेष लगाव है और उनके कार्यकाल में उत्तराखण्ड में उल्लेखनीय विकास कार्य हुए हैं। विशेष तौर पर कनेक्टीवीटी के क्षेत्र में चारधाम सङक परियोजना, ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल परियोजना शामिल हैं। एयर कनेक्टीवीटी में ऐतिहासिक काम हुए हैं या गतिमान हैं। इससे आने वाले समय में उत्तराखण्ड की आर्थिकी में क्रांतिकारी परिवर्तन आएंगे।

ad12

विदित हो कि सीएम धामी ने प्रधानमंत्री और रेल मंत्री से नई दिल्ली में मुलाकात कर विशेष रूप से 154.58 किमी की टनकपुर-बागेश्वर नई ब्राडगेज रेल लाईन के फाईनल लोकेशन सर्वे का अनुरोध किया था। इसी कड़ी में इसे मंजूरी दी गई है। फाईनल लोकेशन सर्वे के लिए 28.95 करोड़ रूपए की भी स्वीकृति दे दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *