Uttarakhand News…कोटी कॉलोनी के पास एक ट्रक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

टिहरी। टिहरी जनपद में कोटी कॉलोनी से आगे मद्रासी कॉलोनी के पास सोमवार को एक टाटा 709 ट्रक अनियंत्रित होकर लगभग 120 मीटर गहरी खाई में गिर गया। हादसे की सूचना पर एसडीआरएफ की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घायल चालक को कठिन परिस्थितियों के बीच सुरक्षित बाहर निकाला।

सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम अपर उप निरीक्षक महावीर सिंह चौहान के नेतृत्व में घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने खाई में गिरे वाहन का मुआयना किया, जहां एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला। जवानों ने रोप रेस्क्यू तकनीक का उपयोग करते हुए खाई में उतरकर घायल तक पहुंच बनाई और उसे सुरक्षित ऊपर लाने में सफलता पाई।

घायल को प्राथमिक उपचार देकर एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया। उसकी पहचान अरविन्द सिंह नेगी, पुत्र शेर सिंह नेगी, निवासी इन्दर कांडीखाल के रूप में हुई है।

ad12

रेस्क्यू अभियान में एडीएसआई महावीर सिंह चौहान के साथ हेड कॉन्स्टेबल शैलेन्द्र चमोली, रमेश उनियाल, कांस्टेबल नीरज खंडूरी, अनिल नेगी, कविन्द्र सिंह तथा रंजीत सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *