उत्तराखंडसंपादकीय

Uttarakhand News…36 नायब तहसीलदारों को सीएम धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र |Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

देहरादून, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को शासकीय आवास में 36 नवनियुक्त नायब तहसीलदारों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। चयनित अभ्यर्थियों में 13 बेटियों के शामिल होने पर धामी ने खुशी जताई। कहा कि बेटियों की सफलता प्रदेश की अन्य युवतियों के लिए प्रेरणा बनेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नायब तहसीलदार के कार्यों का सीधा संबंध आमजन की भूमि, आजीविका और अधिकारों से है। अधिकारियों को नामांतरण, पैमाइश, सीमांकन और राजस्व अभिलेखों के मामलों का सावधानी, संवेदनशीलता और समयबद्धता से निस्तारण करना चाहिए।

उन्होंने किसानों की भूमि को परिवार की आजीविका और बच्चों के भविष्य का आधार बताते हुए प्रत्येक मामले में संबंधित परिवारों की परिस्थितियों का ध्यान रखने को कहा।

सीएम धामी ने तहसीलों में आने वाले लोगों की समस्याएं धैर्यपूर्वक सुनने, प्रक्रिया और दस्तावेजों की स्पष्ट जानकारी देने तथा दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाले बुजुर्गों एवं दिव्यांगजनों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। आपदा के दौरान क्षति का सही आकलन कर प्रभावितों को शीघ्र राहत पहुंचाने पर भी जोर दिया।

मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार के प्रति शून्य सहनशीलता की नीति दोहराते हुए अधिकारियों से दबाव और सिफारिश से मुक्त होकर नियमों के अनुसार निर्णय लेने को कहा। उन्होंने ‘सरलीकरण, समाधान, निस्तारण और संतुष्टिकरण’ को कार्यशैली में अपनाने का आह्वान किया।

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कहा कि सरकारी सेवा जनसेवा का माध्यम है। अधिकारियों को उन लोगों के प्रति विशेष जिम्मेदारी निभानी चाहिए, जिनकी पहुंच केवल तहसील तक है

ad12

मौके पर सचिव राजस्व एस. एन. पाण्डेय, सचिव एवं आयुक्त राजस्व परिषद रंजना राजगुरु आदि मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *