उत्तराखंडसंपादकीय

 पथरी समाचार….शीतल खेड़ा में अग्निशमन केंद्र और फेरूपुर रामखेड़ा को विकासखंड बनाने की मांग |पुष्पराज धीमान की Report

Share this news


सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

  जिला स्तरीय अनुसूचित जाति क्रियान्वयन अनुसरण समिति के सदस्य डॉक्टर ब्रह्मानंद शास्त्री ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा के शाहपुर शीतल खेड़ा में अग्निशमन केंद्र की स्थापना करने एवं फेंरूपुर रामखेड़ा को विकासखंड बनाए जाने और जाति प्रमाण पत्र में दस्तावेज के रूप में काम आने वाली मतदाता सूची 1999 के आधार पर बनाए जाने की मांग उठाई है उन्होंने कहा है की अग्नि सामान केंद्र हरिद्वार में है यदि ग्रामीण नक्षत्र में कोई अग्निकांड होता है तो उसकी जानकारी टेलीफोन के माध्यम से दिए जाने के बावजूद भी गाड़ी आने में एक घंटे से भी अधिक का समय लग जाता है तब तक खासा नुकसान हो चुका होता है और ग्रामीणों को अग्निशमन वाहन बुलाए जाने का पर्याप्त लाभ नहीं हो पता तो वही विकासखंड बहादराबाद के पास बहुत बड़ा क्षेत्र है

ad12

सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए सरकार की योजनाओं की जानकारी समय पर नहीं मिल पाती जिससे लोग योजनाओं का लाभ लेने से वंचित रह जाते हैं उन्होंने कहा की निर्वाचन कार्यालय हरिद्वार में मात्र 1999 के निर्वाचन मतदाता सूची उपलब्ध है जबकि लेखपाल द्वारा 1985 की मतदाता सूची मांगी जाती है यह उपलब्ध न होने के कारण कितने लोगों को अपनी जाति प्रमाण पत्र बनवाने बहुत परेशानी आती है उन्होंने कहा है की सरकार को निर्वाचन कार्यालय में 1985 की मतदाता सूची उपलब्ध करानी चाहिए अन्यथा 1999 के आधार पर ही जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने के आदेश लेखपालों को दिए जाने की आवश्यकता है उन्होंने इस मांग पत्र की प्रतिलिपि केंद्रीय ग्रामीण मंत्री एवं प्रधानमंत्री को भी प्रेषित की है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *