उत्तराखंडसंपादकीय

Uttarakhand Samachar…9.74 लाख खातों में एक Click से पहुंची पेंशन|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मई माह की पेंशन राशि लाभार्थियों के खातों में एक क्लिक से ट्रांसफर की। इस दौरान राज्य के 9 लाख 74 हजार 338 लाभार्थियों के खातों में कुल 176 करोड़ 59 लाख 24 हजार रुपये की धनराशि भेजी गई।

सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी सभागार में आयोजित राज्य स्तरीय सामूहिक जागरूकता एवं अभिमुखीकरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने मौजूद लोगों को नशा मुक्ति और वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान व देखभाल की शपथ भी दिलाई। कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र के साथ जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक विस्तार हुआ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, रेल और हवाई कनेक्टिविटी के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं। राष्ट्रीय खेलों और जी-20 बैठकों के सफल आयोजन से उत्तराखंड को वैश्विक पहचान मिली है, जबकि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के निवेश प्रस्ताव तेजी से धरातल पर उतर रहे हैं। बताया कि शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ केदारखंड और मानसखंड मंदिर माला मिशन और विभिन्न कॉरिडोर परियोजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है।

धामी ने कहा कि पिछले चार वर्षों में राज्य की अर्थव्यवस्था डेढ़ गुना बढ़ी है। प्रति व्यक्ति आय में 41 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। बेरोजगारी दर में 4.4 प्रतिशत की कमी आई है। राज्य का बजट एक लाख करोड़ रुपये से अधिक हो चुका है। योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए उन्होंने व्यापक प्रचार-प्रसार, प्रक्रियाओं के सरलीकरण, तकनीक के अधिकतम उपयोग व नियमित मॉनिटरिंग पर बल दिया।

ad12

मौके पर कैबिनेट मंत्री खजान दास, भरत चौधरी, विधायक सविता कपूर, पार्वती दास,, भूपाल राम टम्टा, सचिव श्रीधर बाबू अद्दांकी, अपर सचिव प्रकाश चन्द्र आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *