उत्तराखंडसंस्कृति

सांस्कृतिक छटा बिखेरने को तैयार ‘ऐ हालो – डांडिया नाइट्स 2026|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

देहरादून। राजधानी देहरादून में आज संस्कृति, संगीत और उत्सव का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। ‘न्यूफोरिक’ (Newphoric), ‘डिजिटल योर लाइफ’ (Digital Your Life) और ‘द चौपाल’ (The Chaupal) के संयुक्त तत्वावधान में आज शाम ‘ऐ हालो – डांडिया नाइट्स 2026’ का भव्य आयोजन किया जा रहा है।

सांस्कृतिक पुनरुत्थान के उद्देश्य से आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में पारंपरिक नृत्य, ऊर्जावान संगीत और डांडिया की गूंज के साथ एक यादगार शाम सजने जा रही है।

ad12

कार्यक्रम की मुख्य बातें:

  • तारीख: रविवार, 18 अक्टूबर 2026
  • समय: शाम 5:00 बजे से
  • स्थान: द चौपाल, आमवाला, फुलसानी, देहरादून

आयोजकों ने सभी शहरवासियों से पारंपरिक और उत्सव के लिबास में सज-धजकर इस भव्य आयोजन का हिस्सा बनने और डांडिया की थाप पर थिरकने का आह्वान किया है। परंपरा, संगीत और उल्लास से भरपूर यह संध्या देहरादून के नागरिकों के लिए एक यादगार रात बनने जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *