उत्तराखंडसंपादकीय

Rishikesh News… सेवा संकल्प शिविर, 379 लोगों ने उठाया लाभ |Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

ऋषिकेश, अक्टूबर। सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर निगम की ओर से चन्द्रेश्वर नगर स्थित रजत जयंती पार्क में बहुउद्देशीय व चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 379 नागरिकों ने जनकल्याणकारी योजनाओं और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

शिविर का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, विधायक प्रेमचंद अग्रवाल और राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने किया। उनियाल ने कहा किऐसे शिविरों से लोगों को एक ही स्थान पर सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ उनकी समस्याओं का समाधान भी किया जा रहा है।

विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि शिविर से लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ आसानी से मिलता है। कुसुम कंडवाल ने कहा कि महिलाओं, बुजुर्गों और जरूरतमंदों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए ऐसे आयोजन जरूरी हैं।

मेयर शंभू पासवान ने कहा कि नगर निगम शासन की योजनाओं को प्रत्येक पात्र नागरिक तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। शिविर में सरकारी विभागों ने योजनाओं की जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग द्वा जांच व परामर्श भी उपलब्ध किया गया।

ad12

मौके पर उप नगर आयुक्त अंकिता जोशी, सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट, सिटी मिशन मैनेजर वरुण मल्होत्रा आदि मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *