उत्तराखंडसंपादकीय

Doon News… शैडो एरिया में चुनाव से पहले हो नेटवर्क दुरुस्त |Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

देहरादून, अक्टूबर। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जनपद में दूरसंचार कनेक्टिविटी मजबूत करने के निर्देश दिए हैं। जिला टेलीकॉम समिति व नेशनल ब्रॉडबैंड मिशन की समीक्षा बैठक में उन्होंने दूरसंचार कंपनियों को शैडो एरिया में मोबाइल नेटवर्क उपलब्ध कराने को कहा है।

जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में 19 शैडो एरिया चिह्नित हैं। इनमें मसूरी विधानसभा क्षेत्र के सात और चकराता के 12 क्षेत्र शामिल हैं। उन्होंने नेटवर्क विस्तार में आ रही राजस्व व वन भूमि संबंधी समस्याओं का संबंधित विभागों से समन्वय कर तत्काल समाधान करने को कहा। साथ ही निष्क्रिय मोबाइल टावरों को दुरुस्त कर नेटवर्क सेवा बहाल करने के निर्देश दिए।

170 गांवों में नेटवर्क की दरकार
बैठक में बीएसएनएल अधिकारियों ने बताया कि जनपद के 767 गांवों में से 597 में कनेक्टिविटी उपलब्ध है, जबकि 170 गांव अब भी नेटवर्क से वंचित हैं। फुलसानी, दिरनाद और सिल्ला में नए 4जी टावरों के प्रस्ताव स्वीकृति के लिए भेजे गए हैं। 24 ग्राम पंचायतों के लिए स्वीकृत टावर परियोजना में 22 पंचायतों में कनेक्टिविटी शुरू हो चुकी है। शेष दो पंचायतों में वन भूमि संबंधी बाधाएं हैं।

भारतनेट के कार्यों में तेजी के निर्देश
भारतनेट के प्रथम चरण में 209 ग्राम पंचायतों में से 69 की कनेक्टिविटी फाइबर कटने से प्रभावित है। दूसरे चरण में 228 पंचायतों में से 189 जुड़ चुकी हैं, जबकि 39 में कार्य जारी है। जिलाधिकारी ने प्रभावित क्षेत्रों में नेटवर्क बहाली और लंबित कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए।

ad12

बैठक में यह रहे मौजूद
अपर जिलाधिकारी (वित्त व राजस्व) केके मिश्रा, संयुक्त मजिस्ट्रेट राहुल आनंद, डीजीएम बीएसएनएल रणवीर सिंह चौहान, एसडीई मोबाइल नीरज कुमार, मैनेजर डीआईसी सिद्धार्थ नेगी आदि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *