उत्तराखंडसंपादकीय

Uttarakhand News…अनिल कार्की को अंतरराष्ट्रीय कविता महोत्सव का आमंत्रण |Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

हल्द्वानी, । उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर एवं चर्चित कवि-कथाकार डॉ. अनिल कार्की अंतरराष्ट्रीय  कविता महोत्सव में उत्तराखण्ड का प्रतिनिधित्व करेंगे। 2 से 4 नवम्बर तक पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला में आयोजित होने वाले संगत अंतरराष्ट्रीय कविता महोत्सव के लिए उन्हें आमंत्रित किया गया है।

प्रेम, आक्रोश और प्रतिरोध थीम पर आधारित यह महोत्सव पंजाबी साहित्य की महान  कवयित्री अमृता प्रीतम को समर्पित है। तीन दिवसीय आयोजन में देश-विदेश के  कवि कविता-पाठ, संवाद और विभिन्न सार्वजनिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। कवि अपनी मूल भाषाओं में रचनाएं प्रस्तुत करेंगे, जिनका पंजाबी अनुवाद भी साथ पढ़ा जाएगा।

महोत्सव में केरल, असम, गुजरात, तमिलनाडु, कश्मीर, झारखंड और उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों के कवि भी शामिल होंगे। वहीं कनाडा, यूक्रेन, कजाखस्तान और कंबोडिया के कवि भी अपनी रचनात्मक उपस्थिति दर्ज कराएंगे। डॉ. अनिल कार्की कुमाउनी और हिन्दी में कविता-पाठ करेंगे।

ad12

इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी, हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ. शशांक शुक्ला, प्रो. गिरिजा पाण्डे, प्रो. राजेंद्र रयाल आदि ने इसे उत्तराखंड और विशेष रूप से कुमाउनी भाषा के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *