उत्तराखंडसंपादकीय

Haridwar News…पत्र सौंपकर दी आंदोलन की चेतावनी| Click कर पढ़िये पूरी खबर|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाएं उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेड़ा महामंत्री सुनील एवं प्रदेश संगठन सचिव दिनेश गुसाईं, सुरेंद्र कश्यप ने महानिदेशक महोदया को संबोधित पत्र कार्यालय में प्राप्त कराया और कहा कि जल्द ही कर्मचारियों की पदोन्नति लेब सहायक डार्क रूम सहायक, ओ टी सहायक, के पदों पर आई पी एच एस मानको के तहत पशुपालन विभाग नियमावली की तर्ज पर न होने की दशा में संगठन ने दूसरा पत्र महानिदेशक कार्यालय में प्रेषित किया है कि अगर इन पदों पर पदोन्नति कई समझौते होने के बाद भी आप नहीं चाहते तो चिकित्सालय के वार्ड ब्वाय वार्ड आया को प्रभारी वार्ड सहायक और सफाई सेवक को प्रभारी पर्यावरण सहायक ओर गार्ड को वरिष्ठ गार्ड,

अनुसेवक को प्रभारी कार्यालय सहायक बना कर उद्यान विभाग के माली को उद्यान सहायक बनाया गया है और उन्हें टेक्निकल करते हुए 4200 ग्रेड पे दे दिया गया है चिकित्सा विभाग के कर्मचारियों को भी इसी तरह पदोन्नत करते हुए प्रभारी वार्ड सहायक, प्रभारी कार्यालय सहायक, प्रभारी पर्यावरण सहायक वरिष्ठ गार्ड के पदों पर पदोन्नति का प्रस्ताव एवं 4200 ग्रेड पे प्रस्ताव शासन को भिजवाने का कष्ट करेंगे अगर जल्द ही इन दोनों मांगो में से कोई भी प्रस्ताव शासन नहीं गया तो संगठन मजबूरन माननीय उच्च न्यायालय की शरण में जाने को मजबूर होगा।


प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेड़ा महामंत्री सुनील प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष गिरीश पंत ने कहा है कि वार्ड ब्वाय वार्ड आया, सफाई सेवक, चौकीदार वर्षों से डार्क रूम, ओटी, लेब सहायक ड्रेसर, प्लास्टर सहायक, के तौर पर स्ट्र्लाइजेशन करना जनरेटर ऑपरेटर,ऑक्सीजनरेटर, स्टिच लगाना, मोर्चरी में मृतक बॉडी को खोलना, सिलाई, ब्लड निकालना, इत्यादि का कार्य वर्षों से कर रहे हैं जो कार्य इनका नहीं है फिर भी इंसानियत, मानवता के कारण कर रहे हैं जो सारे कार्य टेक्निकल हैं जब उत्तराखंड सरकार शासन माली कोट्रेनिंग दिलाकर टेक्निकल घोषित कर 4200 ग्रेड पे दे सकते हैं तो चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी चिकित्सा स्वास्थ्य तो रोगियों की सेवा कर उनकी जान बचाने में सहायक रहे हैं कोरोना काल के समय सबसे

पहले चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, सफाई कर्मचारी, इत्यादि ने रोगियों की सेवा की किंतु उसका कोई सकारात्मक परिणाम नहीं मिला जबकि स्वास्थ्य विभाग के सभी संवर्ग को अधिकारी बना दिया गया है नर्सेस संवर्ग, फार्मेसिस्ट संवर्ग, को संयुक्त निदेशक तक पदोन्नति दी जा चुकी है, कनिष्ठ सहायक मुख्य प्रशासनिक अधिकारी तक पदोन्नति पा चुके हैं उनकी मांग संयुक्त निदेशक की चल रही है, ए एन एन का ग्रेड पे 5400,6600, पहुंच गया है, लेब टेक्नीशियन, एक्सरे टेक्नीशियन का भी वेतनमान बढ़ा दिया गया है और पदनाम भी टेक्नोलॉजिस्ट, टेक्निकल सुपरवाइजर हो गया है सिर्फ चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की पदोन्नति पिछले दस वर्षों से नहीं हुई है और अब पदोन्नति की भी जा रही है तो उसका एग्जाम कराया जा

रहा है uksssc से जैसे किसी अधिकारियों का एग्जाम हो रहा है क्योंकि इन्हें पता है कि ये पास होंगे नहीं और पद वैसे ही रह जाएंगे इसलिए हमने मांग की थी जिसका समझौता वार्ता भी हुई थी कि लेब सहायक डार्क रूम सहायक ओ टी सहायक के पदों पर आई पी एच एस मानको के तहत पदोन्नति की जाये किंतु ये प्रस्ताव ही नहीं भेज रहे हैं जल्द ही प्रदेश स्तर पर एक वर्चुअल बैठक कर संगठन असहयोग आंदोलन प्रारंभ करेगा जिसकी सूचना पत्राचार के माध्यम से महानिदेशक महोदया को भेज दिया जाएगा जिन कार्यों को हम वर्षों से करते आ रहे हैं जो हमारे है ही नहीं उन कार्यों को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी नहीं करेंगे और अन्य कर्मचारियों को भी नहीं करने देंगे जल्द ही यह प्रस्ताव जल्द ही भेजा जाएगा।महानिदेशालय में ज्ञापन देने वालों में दिनेश लखेड़ा, सुनील, गिरीश, दिनेश, सुरेंद्र, शैलेंद्र इत्यादि शामिल थे।

ad12


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *