Dwarikhal News….’ सेवा संकल्प संवाद ‘ के तहत बहुउद्देशीय शिविर.. जन-जन तक पहुँचेगी योजनाएं|कमल उनियाल की Report

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस—कमल उनियाल की Report
द्वारीखाल (पौड़ी गढ़वाल), संवाददाता।
पौड़ी जनपद के विकासखंड द्वारीखाल स्थित ब्लॉक मुख्यालय में ‘सेवा संकल्प संवाद’ कार्यक्रम के अंतर्गत एक भव्य बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं और सरकार की उपलब्धियों को अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुँचाना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उत्तराखंड सरकार में राज्यमंत्री कुलदीप बुटोला, विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख बीना राणा, जिला पंचायत सदस्य महेंद्र राणा, जिला पंचायत सदस्य अर्जुन नेगी, भाजपा जिला महामंत्री मनोज रावत, द्वारीखाल मंडल अध्यक्ष मनोज गुसाईं तथा खंड विकास अधिकारी बी.डी. रतूड़ी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

बहुउद्देशीय शिविर में स्वास्थ्य, पंचायती राज, कृषि सहकारिता, आपदा प्रबंधन, पेयजल, कौशल विकास और लोक निर्माण विभाग (PWD) सहित विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने स्टॉल लगाए गए, जहाँ ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई और उनकी समस्याओं का मौके पर समाधान किया गया।

चहुंमुखी विकास व महिला सशक्तिकरण पर जोर
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राज्यमंत्री कुलदीप बुटोला ने कहा कि सरकार प्रदेश के चहुंमुखी विकास और जन-सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर प्रयासरत है। विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख बीना राणा ने स्वास्थ्य एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में हुए अभूतपूर्व कार्यों का उल्लेख किया। वहीं, जिला पंचायत सदस्य महेंद्र राणा ने जन-जागरूकता अभियान के जरिए सरकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुँचाने का संकल्प लिया।
ग्रामीणों ने जताई प्रसन्नता
ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों, ग्रामीणों और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में आयोजित इस शिविर में जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण पर सीधी चर्चा हुई। ग्रामीणों का मानना है कि इस प्रकार के बहुउद्देशीय शिविर समस्याओं के समाधान में बेहद प्रभावकारी और सराहनीय पहल सिद्ध हो रहे हैं।

इस अवसर पर सत्येंद्र बलूनी, अजीत सिंह, पुष्पा रावत, मीना देवी सहित विभिन्न गांवों के जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी एवं सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही।
