उत्तराखंडसंपादकीय

Laldhang… श्री आदर्श रामलीला कमेटी की रामलीला का शुभारंभ, नारद मोह प्रसंग का हुआ मंचन |गीता जोशी की Report

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

ग्राम प्रधान सुनील बिष्ट ने फीता काटकर किया रामलीला का उद्घाटन, बोले—श्रीराम के आदर्शों को जीवन में अपनाएं

लालढांग। लालढांग के गांधी चौक में श्री आदर्श रामलीला कमेटी की ओर से रामलीला मंचन का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन ग्राम प्रधान सुनील बिष्ट ने फीता काटकर किया। रामलीला के शुभारंभ से पूर्व विधि-विधान और मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद पर्दा पूजन, श्रीरामायण जी का पूजन और भगवान गणेश की आरती कर रामलीला मंचन की शुरुआत हुई।

रामलीला के प्रथम दिन कलाकारों ने नारद मोह प्रसंग का सुंदर मंचन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मंचन के माध्यम से धार्मिक और आध्यात्मिक संदेश दिया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने रामलीला का आनंद लिया और भगवान श्रीराम के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान सुनील बिष्ट ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके आदर्शों, सत्य, मर्यादा और कर्तव्यनिष्ठा को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि रामलीला जैसे धार्मिक आयोजन हमारी संस्कृति और परंपराओं को जीवित रखने के साथ ही नई पीढ़ी को संस्कारों से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं।

ad12

कार्यक्रम में राकेश नेगी, सूर्य प्रताप सिंह रावत, सूरज नेगी, संजू नेगी, भगवन्त प्रसाद द्विवेदी, सन्नी पाल, विशाल ठाकुर, मुकेश सैनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *