उत्तराखंडसंपादकीय

Haridwar News…इस कर्मचारी महासंघ ने भरी हुंकार, आंदोलन की आहट|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

हरिद्वार में बैठक कर कर्मचारियों की समस्याओं के निस्तारण पर हुई चर्चा, 27 और 28 अक्टूबर को टिहरी में होगा प्रदेश द्विवार्षिक अधिवेशन

हरिद्वार। चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ ने कर्मचारियों के उत्पीड़न और शोषण के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए उनकी समस्याओं के जल्द निस्तारण की मांग की है। शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026 को पुस्तकालय विभाग, बहादराबाद में महासंघ की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संजय यादव ने की, जबकि संचालन प्रदेश महामंत्री जंबू प्रसाद ने किया। इस दौरान कर्मचारियों की लंबित मांगों, जनपद स्तर पर हो रहे कथित उत्पीड़न और आगामी प्रदेश द्विवार्षिक अधिवेशन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में प्रदेश महामंत्री जंबू प्रसाद, स्वास्थ्य विभाग के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेड़ा, जिलाध्यक्ष संजय यादव और मंत्री विनोद कुमार ने कहा कि कर्मचारियों का किसी भी तरह का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनके समाधान के लिए आवश्यक प्रयास किए जाएंगे। साथ ही सभी कर्मचारियों से एकजुट होकर महासंघ को मजबूत बनाने की अपील की गई।

4200 ग्रेड पे और डाउनग्रेड पे का मुद्दा उठा

बैठक में कर्मचारियों की 4200 ग्रेड पे संबंधी मांग पर भी चर्चा हुई। प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेड़ा और प्रदेश महामंत्री जंबू प्रसाद ने बताया कि इस संबंध में मुख्य सचिव से वाहन चालकों की भांति स्टाफिंग पैटर्न लागू करने का अनुरोध किया गया है। उनके अनुसार, इस विषय पर सकारात्मक आश्वासन मिला है। इसके साथ ही डाउनग्रेड पे से संबंधित लंबित फाइल में भी जल्द संशोधन होने की उम्मीद जताई गई।

टिहरी में 27 और 28 अक्टूबर को होगा अधिवेशन

महासंघ का प्रदेश द्विवार्षिक अधिवेशन 27 और 28 अक्टूबर 2026 को जनपद टिहरी में आयोजित किया जाएगा। बैठक में अधिवेशन को सफल बनाने और हरिद्वार के कर्मचारियों की एकजुटता प्रदर्शित करने पर जोर दिया गया। पदाधिकारियों ने बताया कि अधिवेशन में शामिल होने वाले कर्मचारियों के अवकाश के संबंध में शासन को पत्राचार किया जा चुका है। जल्द ही अवकाश घोषित होने की उम्मीद जताई गई। साथ ही इच्छुक कर्मचारियों से अपना नाम शीघ्र महासंघ को भेजने की अपील की गई।

उत्पीड़न के खिलाफ संघर्ष जारी रखने का संकल्प

बैठक में उपस्थित कर्मचारियों ने एक स्वर में कहा कि वे उत्पीड़न और शोषण के खिलाफ अपनी आवाज उठाते रहेंगे। कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए महासंघ के माध्यम से संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया गया।

ad12

बैठक में जंबू प्रसाद, दिनेश लखेड़ा, संजय यादव, दिवेश कुमार, विनोद कुमार, राम प्रसाद, शिव कुमार, दीपक, हर्ष चौहान, आदेश, गजेंद्र सिंह, शेर सिंह, राकेश गिरी, शिव ओम, गजेंद्र, सुकलेश कुमार, योगेंद्र, मदन, रीता, आरती, कमला, राकेश, विक्की, मनीष, बिंदु, बबीता, रानी, सुशीला, गजराज सिंह, मनोज, सुभाष, शिवम, बालम सिंह नेगी, जितेंद्र सिंह, सुरेंद्र कुमार और दीवान राम सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *