उत्तराखंडसंपादकीय

मंगलौर के केवल कन्या इंटर कॉलेज में छात्राओं को बांटी गई निशुल्क ड्रेस |Amit Dhasmana की Report

Share this news

अमित धस्माना सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस (मंगलौर)

हरिद्वार जिले के मंगलौर स्थित केवल कन्या इंटर कॉलेज में मंगलवार को एक गरिमामयी कार्यक्रम के तहत 650 छात्राओं को निशुल्क यूनिफॉर्म (ड्रेस) वितरित की गई। इस अवसर पर अतिथियों ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए महत्वपूर्ण प्रेरणादायक टिप्स भी दिए।

विद्यालय प्रबंधन द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड के परिवहन मंत्री एवं रुड़की विधायक कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा और मंगलौर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष मोईदुद्दीन अंसारी ने शिरकत की। वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि छात्र देश का भविष्य हैं और उनकी शिक्षा व सर्वांगीण विकास के लिए समाज और शासन स्तर पर ऐसे प्रयास निरंतर होने चाहिए।

ad12

कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के अध्यक्ष डॉ. सुरेश सैनी ने की और संचालन प्रबंधक डॉ. रवीन्द्र कपूर के मार्गदर्शन में हुआ। इस दौरान विद्यालय परिवार और क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से गुलशन अरोड़ा, सुधीर त्यागी, ईश्वर चोपड़ा, रामकुंवर कपूर, चौधरी राजकुमार सिंह, दिनेश कौशिक, हरिमोहन कपूर और आशु कपानिया शामिल रहे। अतिथियों ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें मन लगाकर पढ़ने और देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *