Laldhang News…रवासन नदी पर झूला पुल बनाने की मांग, विधायक ने ग्रामीणों के संग दिया धरना| गीता जोशी की Report

सिटी लाइव टुडे, गीता जोशी, लालढांग
रवासन नदी पर झूला पुल बनाने की मांग को लेकर फिर आवाज बुलंद होने लगी है। खबर यह है कि रवासन नदी पर झूला पुल निर्माण को लेकर हरिद्वार ग्रामीण विधायक ने ग्रामीणों के साथ नदी मे सांकेतिक धरना दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार जानबूझकर झूला पुल की फ़ाइल को दबा कर रखे हुए हैं और अभी तक शासन से वित्तीय अनुमति नहीं मिली। कहा की यदि तत्काल झूला पुल का निर्माण शुरू नहीं कराया गया तो वह स्वयं निर्माण स्थल पर धरने पर बैठने को मजबूर होंगीं। उन्होंने राज्य सरकार पर क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाया।

स्थानीय कांग्रेस नेता गुरजीत लहरी ने कहा कि भाजपा सरकार ने हमेशा लालढांग क्षेत्र कि उपेक्षा क़ी हैं। 2022 में इस पुल के निर्माण को टेस्टिंग बजट जारी हो गया था लेकिन नौ करोड़ की लागत से बनने वाले झूला पुल के निर्माण को आज तक शासन से अनुमति नही मिल सकी। जो सत्ता और सरकार क़ी कार्य शैली को दर्शाता हैं।


लालढांग से रसुलपुर आर्यनगर को जोड़ने वाले झूला पुल की मांग को मुख्यमंत्री की घोषणा पर अभी तक कार्य शुरू नहीं हुआ। 2016-17 के चुनाव मे हरीश रावत सरकार ने झूला पुल की घोषणा की थी लेकिन सत्ता बदतले ही भाजपा सरकार ने क्षेत्र की इस मुख्य मांग को ठंडे बस्ते मे डाल दिया। लेकिन पिछले दिनों स्कूली छात्र आर्यन भट्ट की रवासन नदी मे बहने से हुई मौत ने पुल की राजनीति को फिर से गरमा दिया हैं। जिसको लेकर राजनैतिक पार्टियां और ग्रामीण मुखर होने लगे हैं।
