उत्तराखंडसंपादकीय

Dehradun News…भारतीयों के स्वाभिमान का प्रतीक है तिरंगा ध्वजः धामी|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

देहरादून, अगस्त। स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा फहराने के आह्वान के बीच रविवार को देहरादून में तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल हुए।

यात्रा से पहले धामी ने घंटाघर स्थित उत्तराखंड आंदोलन के नायक स्व. इंद्रमणि बडोनी और भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद मुख्यमंत्री हजारों लोगों के साथ गांधी पार्क से घंटाघर तक तिरंगा यात्रा में भी चले।

मुख्यमंत्री ने कहा कि तिरंगा यात्रा राष्ट्र गौरव का उत्सव है और तिरंगा करोड़ों भारतीयों के स्वाभिमान का प्रतीक है। कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों और वीर जवानों ने तिरंगे की आन-बान-शान की रक्षा की है, और देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहना सभी का संकल्प है।

धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत महाशक्ति के रूप में आगे बढ़ रहा है। मेक इन इंडिया, डिजिटल क्रांति और स्वदेशी तकनीक के जरिए आत्मनिर्भरता की दिशा में बढ़ रहा है। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर पर कहा कि भारत ने दुनिया के सामने अपनी सामरिक शक्ति का प्रदर्शन किया है।

उन्होंने दावा किया कि पिछले एक वर्ष में राज्य के सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) में 7.23 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जबकि प्रतिव्यक्ति आय में 41 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। उनके अनुसार राज्य में 20 हजार से अधिक नए उद्योग स्थापित हुए हैं और स्टार्टअप की संख्या 1,750 से अधिक हो गई है।

धामी ने कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार मांगने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला बनाने के लिए स्वरोजगार, होम-स्टे और पर्यटन सहित विभिन्न योजनाओं को बढ़ावा दे रही है।

ad12

तिरंगा यात्रा में राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, नरेश बंसल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, सौरभ बहुगुणा, खजान दास, विधायक उमेश शर्मा काऊ, विनोद चमोली, सविता कपूर, मेयर सौरभ थपलियाल, सिद्धार्थ अग्रवाल, कुंदन परिहार, दीप्ति रावत आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *