उत्तराखंडसंपादकीय

Haridwar News…गंगा में बह रही दो महिलाओं को SDRF ने बचाया |Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

कांगड़ा घाट पर गंगा स्नान के दौरान पैर फिसलने से दो महिलाएं अचानक गंगा के तेज बहाव में बहने लगीं। दोनों महिलाएं बहते हुए डूबने लगीं तो घाट पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों महिलाओं को सुरक्षित गंगा से बाहर निकाल लिया गया। पुलिस के अनुसार एटा, उत्तर प्रदेश निवासी मिथलेश (58) और सर्वेश (50) शनिवार सुबह कांगड़ा घाट पर गंगा स्नान के लिए पहुंचीं थीं। स्नान के दौरान अचानक दोनों का पैर फिसल गया और वे गंगा के तेज बहाव में बहने लगीं।

ad12

महिलाओं को डूबता देखकर मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाते हुए मदद के लिए सूचना दी। सूचना मिलते ही एसआई पंकज सिंह खरोला के नेतृत्व में एसडीआरएफ के जवान मौके पर पहुंचे। जवानों ने स्थिति का आकलन कर गंगा के तेज बहाव के बीच रेस्क्यू अभियान शुरू किया। टीम ने दोनों महिलाओं को सुरक्षित अपने कब्जे में लिया और उन्हें गंगा से बाहर निकाला। रेस्क्यू के बाद दोनों महिलाओं को मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *