उत्तराखंडसंपादकीय

CM Dhami ने ‘ रन फॉर कारगिल हीरोज ’ मैराथन को किया फ्लैग ऑफ|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

देहरादून, जुलाई। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को गढ़ीकैंट स्थित शौर्य स्थल से आयोजित ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथन को फ्लैग ऑफ कर रवाना किया। वहीं उन्होंने शौर्य स्थल पर पुष्पचक्र अर्पित कर कारगिल युद्ध के अमर शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को नमन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कारगिल विजय दिवस भारतीय सेना के अदम्य साहस, पराक्रम और राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण का प्रतीक है। वर्ष 1999 में भारतीय जवानों ने विषम परिस्थितियों में अद्वितीय वीरता का परिचय देते हुए देश की सीमाओं की रक्षा की और पूरी दुनिया के सामने भारतीय सेना का शौर्य स्थापित किया।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड वीरों की भूमि है, राज्य के अनेक सैनिकों ने कारगिल और विभिन्न सैन्य अभियानों में सर्वोच्च बलिदान देकर देश का गौरव बढ़ाया है। कहा कि राज्य सरकार सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के कल्याण के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है।

ad12

उन्होंने युवाओं से शहीदों के आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण, एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का आह्वान किया। मौके पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी समेत पूर्व सैनिक, युवा, मातृशक्ति आदि भी मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *