उत्तराखंडसंपादकीय

कांवड़ मेले की व्यवस्थाओं को जायजा लेने को निरीक्षण किया| गीता जोशी की Report

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस-गीता जोशी, लालढांग


कांवड़ मेले को लेकर भक्त भक्तिमय हो उठे हैं तो सरकारी मशीनरी ने भी कमर कस ली है। कांवड़ मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिये प्रशासन व पुलिस प्रशासन ने तैयारियों को तेज करते हुये धार दे दी ही है।


इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार कांवड़ मेला-2026 के दृष्टिगत थाना श्यामपुर क्षेत्रांतर्गत नियुक्त अर्धसैनिक बल एसएसबी (SSB ) के साथ संयुक्त रूप से क्षेत्र में एरिया डोमिनेशन एवं सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।

ad12


इस दौरान संवेदनशील स्थलों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा कानून एवं शांति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से उच्चाधिकारियों द्वारा दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देशों से समस्त पुलिस बल एवं एसएसबी के अधिकारियों/जवानों को अवगत कराया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *