उत्तराखंडधार्मिक

Uttarakhand Samachar… चारधाम यात्रा एक दिन बाद फिर शुरू|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

देहरादून जुलाई। मौसम और मार्गों की मौजूदा स्थिति की समीक्षा के बाद चारधाम  यात्रा फिर से शुरू हो गई है। यात्रा को खराब मौसम और सुरक्षा कारणों के चलते 20 जुलाई को अस्थायी तौर पर रोका गया था।

गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप ने बताया कि चारधाम यात्रा से जुड़े जनपदों के प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ और विभागों के समन्वय से यात्रा का सुरक्षित संचालन किया जा रहा है। यात्रा मार्गों की लगातार निगरानी की जा रही है और संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

उन्होंने यात्रियों से अपील की कि यदि यात्रा के दौरान भारी वर्षा, भूस्खलन या अन्य कारणों से मार्ग अस्थायी रूप से बाधित हो जाए, तो वे प्रशासन द्वारा निर्धारित सुरक्षित स्थानों या होल्डिंग एरिया में ही ठहरें। साथ ही प्रशासन और पुलिस के निर्देशों का पूरी तरह पालन करें। परिस्थितियां सामान्य होने के बाद ही आगे की यात्रा करें।

ad12

गढ़वाल आयुक्त ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी संबंधित विभागों को मौसम और यात्रा मार्गों पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। यात्रियों से यात्रा शुरू करने से पहले मौसम की ताजा जानकारी लेने और केवल प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करने का आग्रह किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *