उत्तराखंडसंपादकीय

Kanwar Yatara 2026 :ऋषिकेशः शहर में नहीं होगी कांवड़ वाहनों की Entry|Click कर पढिये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

Kanwar Yatara 2026 : ऋषिकेश, 9 जुलाई। श्रावण मास कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासनिक महकमा मुस्तैद हो गया है। गुरुवार को चारधाम ट्रांजिट केंद्र में एसपी ट्रैफिक जितेंद्र चौधरी, एसपी ऋषिकेश जया बलोनी और एसडीएम कुमकुम जोशी की विभागीय अधिकारियों की अहम बैठक हुई।

शहर के बाहर रुकेंगे वाहन
कांवड़ यात्रा के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए इस बार कांवड़ वाहनों को ऋषिकेश शहर के भीतर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। एसपी जया बलोनी ने बताया कि यात्रा में भारी भीड़ को देखते हुए आईडीपीएल और खांड गांव में अस्थायी पार्किंग स्थल चिन्हित किए गए हैं। जहां बिजली, पानी और साफ-सफाई जैसी मूलभूत सुविधाएं समय से जुटाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान हुड़दंग रोकने के लिए पुलिसकर्मी सादी वर्दी में भी तैनात रहकर नियमित निगरानी करेंगे।

25 जुलाई तक पूरे होंगे काम
प्रशासन ने कांवड़ यात्रा की सभी तैयारियों को पूरा करने के लिए 25 जुलाई की डेडलाइन तय की है। इसके तहत पीडब्ल्यूडी को आईडीपीएल रोड व हरिद्वार बाइपास को गड्ढा मुक्त करने, नगर निगम को अतिक्रमण हटाने और एनएचएआई को हाईवे के अनावश्यक कट बंद करने के निर्देश दिए गए हैं।

व्हाट्सएप ग्रुप से होगी मॉनिटरिंग
यात्रा के दौरान त्वरित समाधान के लिए सभी स्थानीय अधिकारियों को एक व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ा जा रहा है, ताकि किसी भी समस्या की रिपोर्ट और उसका निस्तारण एक ही प्लेटफॉर्म पर तुरंत हो सके।

मांस की दुकानें बंद, तिपहिया में लगेगी किराया सूची
कांवड़ यात्रा के रूट पर मांस की सभी दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी। वहीं, यात्रियों से मनमाना किराया वसूलने पर रोक लगाने के लिए ऑटो और टेंपो में किराया सूची चस्पा करना अनिवार्य होगा।

ad12

यह रहे बैठक में मौजूद
नगर आयुक्त विजयनाथ शुक्ला, एसडीओ अरविंद नेगी, कोतवाल यशपाल सिंह बिष्ट, ट्रैफिक निरीक्षक प्रदीप कुमार आदि।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *