Laldhang News….रसोई गैस की किल्लत गहराायी. कई दिनों से नहीं हो रही होम डिलीवरी| गीता जोशी की Report

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस
लालढांग क्षेत्र में पिछले कई दिनों से होम डिलीवरी न होने गैस उपभोक्ता परेशान है। आरोप है कि लालढांग में राणा गैस सर्विस के संचालकों की मनमानी गैस उपभोक्ताओं पर भारी पड़ रही हैं। बताया जाता है कि राणा गैस सर्विस लालढांग के नाम से होने के बाबजूद िपछले कुछ समय से ऑफिस व गोदाम गैंडीखाता में शिफ्ट कर दिया गया है।

लालढांग क्षेत्र के रसूलपुर, मीठीबेरी आर्यनगर, चमरिया,डालूपुरी,कटेबढ़, मोल्हापुरी, मंगोलपुरा, लालढांग , के गैस उपभोक्ताओं को गैस लेने दस से पंद्रह किलोमीटर दूर गैस लेने के लिए गैंडीखाता गोदाम में जाना पड़ रहा हैं।

ग्रामीणों का कहना हैं कि गैस उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर लेने के लिए डेढ़ सौ से दो रुपए किराया खर्च कर लेने जाना पड़ रहा हैं।गैस एजेंसी द्वारा गैस बुकिंग के बाद भी होम डिलीवरी नहीं की जा रही हैं।राणा गैस सर्विस के संचालक आर के राणा ने बताया कि गैस उपभोक्ता सवेरे ही आकर लाइन लगा लेते है और डिलीवरी वाहन को गोदाम से निकलने ही नहीं देते। सोमवार से लालढांग क्षेत्र में भारत गैस की नियमित होम डिलीवरी की जाएगी।
