उत्तराखंडसंपादकीय

Pauri News…झील परियोजनाओं से चौबट्टाखाल बनेगा पर्यटन हबः महाराज |Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

पौड़ी, 08 जुलाई। कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक सतपाल महाराज ने दावा किया कि सतपुली और स्यूंसी झील परियोजनाओं के पूरा पर चौबट्टाखाल विधानसभा पर्यटन का प्रमुख केंद्र बनेगा।

बुधवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान महाराज ने 123.18 लाख रुपये की लागत से बनने वाले कुल्हाड बैंड-किनसूर-भरवाड़ी-कैण्डुल-डलगांव-उमन-किनसूर मोटर मार्ग का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों की समस्याएं भी सुनीं।

उन्होंने बताया कि सतपुली में लगभग 56 करोड़ रुपये की लागत से 750 मीटर लंबी झील का निर्माण किया जा रहा है, जिससे वॉटर स्पोर्ट्स और साहसिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। वहीं, बीरोंखाल विकासखंड में 123.41 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित स्यूंसी झील (बैराज) परियोजना पर्यटन, जल संरक्षण, पेयजल उपलब्धता और स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई मजबूती प्रदान करेगी।

ad12

मौके पर एसडीएम रेखा आर्य, अधिशासी अभियंता लोनिवि लैंसडाउन विवेक कुमार, जिलाध्यक्ष भाजपा कमल किशोर रावत, सुयश रावत, सरवेन्द्र, बृजमोहन, दिगम्बर, सुरेन्द्र सिंह, गबर सिंह, अंकित, अनीता देवी, सुरेश कुमार आदि मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *