उत्तराखंडसंपादकीय

Dehradun: 10 दिनों में खुल जाएगा नंदा की चौकी पुल|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

देहरादून, 30 जून। लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने मंगलवार को प्रेमनगर स्थित नंदा की चौकी (टौंस नदी) पुल के पुनर्निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुल का 95 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। अगले 10 दिनों के भीतर पुल को खोल दिया जाएगा।

मीडिया से बातचीत में महाराज ने बताया कि बाढ़ के कारण बाधित परियोजना का पीडब्ल्यूडी और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा लगभग 16 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है। कहा कि पुल के निर्माण में पारंपरिक ओपन फाउंडेशन के बजाय अधिक सुरक्षित ‘वेल फाउंडेशन’ तकनीक का उपयोग किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि नदी के दोनों किनारों पर आरसीसी सुरक्षा दीवारों का निर्माण भी कराया जा रहा है। इसके अलावा पुल के अन्य तीन पिलरों को भी सुरक्षात्मक कार्यों के माध्यम से मजबूत किया जा रहा है, ताकि भविष्य में किसी भी प्राकृतिक आपदा की स्थिति में पुल सुरक्षित बना रहे।

ad12

मौके पर लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता राजेश शर्मा, मुख्य अभियंता रणजीत सिंह, ओमपाल आदि सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *