DEEP GANGA|वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश| click कर पढ़िये पूरी खबर
सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस
वर्तमान समय में वृक्षारोपण पर जोर दिया जा रहा है सरकार की ओर से भी और तमाम सामाजिक संगठनों की तरफ से भी। अच्छी बात यह है कि इस दिशा में सराहनीय कार्य भी हो रहे हैं। इस कड़ी में सामाजिक सरोकारों को समर्पित प्रगति मार्ग फाउंडेशन ने सिडकुल स्थित दीप गंगा सोसायटी में वृक्षारोपण किया। इस मौके पर वृक्षारोपण के लिये आमजन से आगे आने की अपील की गयी।
![](https://i0.wp.com/citylivetoday.com/wp-content/uploads/2022/09/geet-1-115.jpg?resize=289%2C289&ssl=1)
हरिद्वार के सिडकुल में दीप गंगा सोसायटी के परिसर में विभिन्न प्रजातियों के वृक्ष लगाये गये। इसमें प्रगति मार्ग फाउंडेशन के अधिकारियों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। प्रगति मार्ग फाउंडेशन के प्रदेश सह सचिव विजय पाल सिंह त्यागी ए पी सिंह राकेश मोहन मल्होत्रा डॉ राम सुभाष त्यागी गौरव कुमार आरबी पुष्कर आरसी सिंगला एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने पौधारोपण का कार्य करवाया।
पौधारोपण के बाद आर्यन बायोटेक के निदेशक पायोज अग्रवाल के द्वारा सभी के लिए जलपान की व्यवस्था करवाई गई। इस अवसर पर प्रगति मार्ग फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष तरुण त्यागी ने बताया कि हमारी संस्था हर क्षेत्र में कार्य कर रही है एवं हमेशा करती रहेगी एवं पायोज अग्रवाल के द्वारा जो व्यवस्था करवाई गई उसके लिए त्यागी ने उनका हृदय से धन्यवाद किया।