Laldhang News…करें योग, भगाये रोग और रहे निरोग, यहां भी मनाया गया योग दिवस| गीता जोशी की Repoer

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस-गीता जोशी, लालढांग
12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जगह-जगह आयोजित हुये कार्यक्रमों में योग की महत्ता पर जोर देते हुये योग की विभिन्न मुद्राओं का अभ्यास भी कराया गया। वक्ताओं ने कहा कि शारीरिक, मानसिक व सामाजिक रूप से स्वस्थ रहने के लिये योग जरूरी है।


इसी क्रम में हरिद्वार जनपद के लालढांग क्षेत्र में भी योग दिवस मनाया गया। यहां Laldhang के नया गांव में महिलाओं द्वारा योग किया गया जिसमें गांव की काफी महिलाएं हुयी। महिलाओं और बच्चों ने योग दिवस पर योग किया।



इस अवसर पर महिला मंडल अध्यक्ष अनीता तडियाल ने सबको योग के विषय में बताया कि योग करने से स्वास्थ्य ठीक रहता है रोज योग करना चाहिए उन्होंने योग के प्रति महिलाओं को जागरूक किया रोज योग करना चाहिए शरीर स्वस्थ रहता है जिसमें लक्ष्मी आरती राणा सुनीता सीता रेखा सुमन गांगुली फूल कुमारी सरस्वती आदि मौजूद रहीं।