उत्तराखंडसंपादकीय

Pauri garhwal….गुलदार प्रभावित क्षेत्रों में बढ़ाए गश्तः धन सिंह |Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

पौड़ी (गढ़वाल) जनपद में बढ़ती मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं की रोकथाम को लेकर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने वन विभाग को ठोस रणनीति पर काम करने के निर्देश दिए।

पौड़ी स्थित सर्किट हाउस में आयोजित बैठक में उन्होंने गुलदार प्रभावित व संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, नियमित गश्त बढ़ाने और वन्यजीवों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखने को कहा। निर्देश दिए कि गुलदार प्रभावित गांवों में वन विभाग की टीमें सक्रिय रहें। संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित गश्त के अलावा जरूरत पर पिंजरे लगाए जाएं। गुलदार को पकड़ने के लिए कार्रवाई की जाए।

उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कहा कि मानव-वन्यजीव संघर्ष की रोकथाम के लिए प्रभावी निगरानी तंत्र विकसित किया जाए, ताकि वन्यजीवों की गतिविधियों और संभावित खतरे की समय रहते जानकारी मिल सके।

ad12

बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष रचना बुटोला, विधायक राजकुमार पोरी, ब्लॉक प्रमुख अस्मिता नेगी, मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी, डीएफओ गढ़वाल महातिम यादव आदि मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *