Haridwar News…दिवाली पर बढ़ा प्रदूषण, पीएम-2.5 का स्तर 75.46 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर पहुंचा |Click कर पढ़िये पूरी News

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस
मध्यम वायु गुणवत्ता में भी हृदय और फेफड़ों के मरीजों को परेशानी, चिकित्सकों ने कम आतिशबाजी करने की दी सलाह
सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस
दीपावली के बाद वायु प्रदूषण के स्तर में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पीएम-2.5 का स्तर 64.56 से बढ़कर 75.46 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर पहुंच गया। इसके साथ ही सल्फर डाइऑक्साइड और नाइट्रोजन ऑक्साइड के स्तर में भी वृद्धि दर्ज की गई है। हालांकि, पिछले वर्ष की तुलना में इस बार वायु गुणवत्ता की स्थिति अपेक्षाकृत बेहतर रही।
मध्यम वायु गुणवत्ता में भी हृदय और फेफड़ों के मरीजों को परेशानी, चिकित्सकों ने कम आतिशबाजी करने की दी सलाह
मीडिया रिपोर्ट में उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के हवाले से खबर है कि कि पिछले वर्ष दीपावली के दौरान एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 190 रिकॉर्ड किया गया था, जो इस वर्ष की तुलना में अधिक था।
चिकित्सकों का कहना है कि कि मध्यम स्तर की वायु गुणवत्ता में भी फेफड़ों और हृदय संबंधी बीमारियों से पीड़ित मरीजों को परेशानी हो सकती है। प्रदूषित हवा के कारण सांस लेने में दिक्कत और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ने की आशंका रहती है।

