उत्तराखंडटेक्नोलॉजी

Laldhang News… ” खेत बचाओ अभियान ” किसानों को जागरूक कर किये कृषि यंत्र वितरित| गीता जोशी की Report

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाहउस-लालढांग
भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान, मोदीपुरम के सौजन्य से लालढांग में अनुसूचित जाति के किसानों के लिए गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि संस्थान द्वारा कृषि क्षेत्र में बहुत ही उत्कृष्ट कार्य किया जा रहा है। नई कृषि नकनीक और मिट्टी के संरक्षण के साथ साथ किसानों को जागरूक भी किया जा रहा है।


संस्थान के डॉ कमलेश कुमार ने बताया कि अनुसूचित जाति उप योजना का तात्पर्य विशेष वर्ग को कृषि के प्रति जागरूक करना है जिसमें भूमि के स्वास्थ्य के संरक्षण और उपजाऊ बनाए रखने के साथ साथ वैज्ञानिक तकनीकी से कृषि उत्पादन बढ़ाने के बारे में जागरूक करना है।इस अवसर पर संस्थान की ओर से 450 किसानों की कृषि यंत्र और उन्नत किस्म के बीज वितरित किए गए।

ad12

शिविर में ग्राम प्रधान सुनील बिष्ट,ग्राम प्रधान मीठीबेरी कमलेश द्विवेदी,इंद्रजीत सिंह, इंद्र सिंह, भाजपा नेता विकास तिवारी, हीरा सिंह बिष्ट, मंडल अध्यक्ष विक्रम चौहान सहित भारी संख्या में ग्रामीण किसान उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *