उत्तराखंडसंपादकीय

Laldhang News…ग्रामीणों ने सुनाया अपना दुखड़ा| गीता जोशी की Report

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस
लालढांग।ढंढियानवाला गांव में उप महानिदेशक अंशु सिंह जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली द्वारा भारत सरकार जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा पीवीटीजीके अर्न्तगत संचालित पीएम जनमन धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत संचालित योजनाओं के लाभार्थियों का स्थलीय निरीक्षण किया गया एवं गांव में घर-घर

ad12

जाकर ग्राम वासियों से समस्याओं की जानकारी ली गई। जिसमें ग्रामीणों ने गांव में पानी की समस्या से अवगत कराया । ग्रामीणों ने बताया कि गांव में वर्षों से पीने के पानी के लिए हैंडपंप ही सहारा बने हुए है। गांव में एक साल पहले जल जीवन मिशन योजना के तहत बोरिंग किया गया जिसमें बजट न होने की वजह से कार्य अधूरा पड़ा हुआ हैं ।गांव भ्रमण के बाद उपमहानिदेशक ने राजकीय आश्रम पद्धति बालक एवं बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उपमहानिदेशक जनजाति कार्य मंत्रालय भारत सरकार के समक्ष अधीक्षक गरिमा मिश्र ने विद्यालयों के उच्चीकरण किए जाने मांग रखी।जिस अधीक्षक गरिमा मिश्र ने उच्चीकरण की उपयोगिता एवं छात्र संख्या मे वृद्धि होने का लाभ बताया गया । इस अवसर सहायक समाज कल्याण अधिकारी ममता जालवाल,राजस्व उप निरीक्षक राकेश हंस कुमार चौहान ,दीपक कुमार, पूनम आदि मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *