अब ” बजरंग बली ” लौटायेंगे बंजर भूमि में हरियाली| साभार-कमल उनियाल

Share this news

सिटी लाइव टुडे, साभार-कमल उनियाल, द्वारीखाल


पलायन की मार झेल रहे पहाड़ खाली हो रहे हैं। इसके खेती योग्य भूमि बंजर होतीे जा रही है। सरकार का क्या है कि पलायन आयोग बना दिया लेकिन हुआ क्या। पलायन आयोग के बाद भी पलायन कम नहीं हुआ है। लेकिन कुछेक ऐसे जरूर हैं जो कि पहाड़ की बंजर भूमि में हरियाली ला रहे हैं। इन्हीं में एक है बजरंग बली कृषि उत्पादक सहकारी समिति लिमिटेड। मकसद यही है कि बंजर भूमि में हरियाली लहलहायी जाये। इरादे बुलंद हैं तो नतीजा भी अच्छा होगा।

द्वारीखाल मुख्यालय विकास खंड के नव निर्माण भवन में बजरंग बली कृषि उत्पादक सहकारी समिति लिमिटेड के कार्यालय ने विधिवत कार्य करना शुरू कर दिया है तथा इस वर्ष दस गाँव में महिला कृषक समूह का गठन हो गया है।

इन बीओडी सदस्यों की बैठक ब्लाक मुख्यालय में आयोजित की गई। बैठक में आयी बीओडी सदस्यों को को संबोधित करते हुये सीईओ अमित कुमार ने कहा सौ किसानांे के शेयर धन जमा हो चुके हैं। अब एपीओ किसान संगठन गठन किया जायेगा। भारत सरकार का दस हजार किसान संघठन बनाने का लक्ष्य है पूरे देश में सात हजार संगठन बन चुके हैं। लक्ष्य पूरे होने पर संगठनो को धनराशि अवमुकत की जायेगी।

ad12


बीओडी सदस्य पुष्पा रावत ने कहा कि आज किसान बीज से लेकर खाद तक पराश्रित हो गया है। भौगोलिक परिस्थितियों के अनुसार पर्वतीय क्षेत्रों में उन्नत किस्म के बीजों का प्रशिक्षण देकर किसानो का उत्पाद बढाया जाय। बीओडी पवित्रा देवी ने कहा कि महंगे रसायन के कारण जलवायु मिट्टी पशुओं का चारा भी प्रदूषित हो रहा है। जैविक खेती को जागरूक करने आवश्यकता है। इस मौके पर कमल उनियाल, शशि देबी कुमाली देबी कंचन देवी विजय सिह सहित बीओडी सदस्यों ने प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *