Uncategorized

Uttarakhand….कमजोर हो रही कानून व्यवस्थाः शूरवीर|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

ऋषिकेश। उत्तराखंड में नशे के कारोबार और अपराधों को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर हमला बोला है। पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण ने कहा कि ऋषिकेश समेत पूरे प्रदेश में नशे का नेटवर्क तेजी से फैल रहा है, जिससे सामाजिक सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है।

दूनमार्ग स्थित एक होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में सजवाण ने कहा कि नशे के कारण अपराधों में लगातार वृद्धि हो रही है। आमजन भय के माहौल में जीवन जीने को मजबूर हैं। आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था लगातार कमजोर हो रही है।

उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है मानो सरकार का नियंत्रण ही नहीं रह गया हो। चेताया कि यदि नशे और अपराध पर जल्द प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो कांग्रेस कार्यकर्ता स्थानीय लोगों के साथ मिलकर आंदोलन शुरू करेंगे।

ad12

सजवाण ने ऋषिकेश की जाम समस्या को भी सरकार की विफलता बताया। कहा कि वर्षों से बाईपास निर्माण की घोषणाएं हो रही हैं, लेकिन धरातल पर कोई प्रगति दिखाई नहीं देती। उन्होंने व्यापारियों के हितों को सुरक्षित रखते हुए यातायात समस्या का स्थायी समाधान निकालने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *