महिला मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष का हुआ स्वागत | सिटी लाइव टुडे,हरिद्वार।

Share this news

आज भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानीति श्रीनिवासन देहरादून में राष्ट्रीय कार्यसमिति होने के पश्चात हरिद्वार पहुंची । इस अवसर पर वरिष्ठ नेत्री अनु कक्कड़ के नेतृत्व में महिला मोर्चा कार्यकर्ताओ ने जोरदार स्वागत किया। उनके साथ में राष्ट्रीय महामंत्री महिला मोर्चा दीप्ति रावत व प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती रितु खंडूरी भूषण भी संग हरिद्वार पहुंची।

ad12

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने गंगा स्नान भी किया तत्पश्चात सिद्धपीठ मन्दिर चंडी माता जी के दर्शन कर देवी माँ से आशीर्वाद लिया व पूजा अर्चना भी की। इसके पश्चात अटल बिहारी वाजपेई गेस्ट हाउस में महिला मोर्चा के पदाधिकारियों से मुलाकात की हरिद्वार महिला मोर्चा ने प्रदेश महामंत्री श्रीमती अनु कक्कड़ एवं जिला अध्यक्ष रीता चमोली के नेतृत्व में अपनी राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत व अभिनंदन किया राष्ट्रीय अध्यक्ष सभी महिलाओं को 2022 के मिशन में जुट जाने का निर्देश दिया प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रितु खंडूरी ने सभी महिला मोर्चा से बूथ स्तर तक शक्ति केंद्र तक जाकर राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के रीति नीति के अनुसार काम करने का निर्देश दिया इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष पूनम मखीजा मृदुला शास्त्री छवि पंत मनु रावत रेनू शर्मा आभा शर्मा संतोष सैनी सावित्री मंगला सुनीता गोस्वामी संगीता गिरी नीलम वंदना गुप्ता अश्विनी चौहान पूनम चौहान प्रतिभा सैकड़ों की संख्या में महिलाएं उपस्थित थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *