उत्तराखंडसंपादकीय

Uttarakhand Samachar: मुख्यमंत्री को सौंपा SIR का गणना प्रपत्र|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

देहरादून। उत्तराखंड में मतदाता सूची शुद्धिकरण के लिए सोमवार से शुरू विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के तहत मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को गणना प्रपत्र सौंपा।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अभियान के अंतर्गत प्रदेश के सभी मतदाताओं को गणना प्रपत्र उपलब्ध कराए जाएंगे। 7 जुलाई तक चलने वाले इस विशेष अभियान के दौरान बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) मतदाताओं से प्राप्त गणना प्रपत्रों का बीएलओ ऐप के माध्यम से डिजिटलीकरण करेंगे।

ad12

उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाना है। इस अवसर पर सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *