उत्तराखंडसंपादकीय

UK–UP सीमा पर उच्चाधिकारियों द्वारा संयुक्त समन्वय निरीक्षण|गीता जोशी की Report

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

कांवड़ मेला-2027 के सफल एवं सुरक्षित संचालन के दृष्टिगत उत्तराखंड एवं उत्तर प्रदेश पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा हरिद्वार–बिजनौर अंतर्राज्यीय सीमा पर संयुक्त समन्वय निरीक्षण किया गया।


निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिजनौर, पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात हरिद्वार, पुलिस अधीक्षक नगर बिजनौर एवं पुलिस अधीक्षक यातायात बिजनौर द्वारा सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, कांवड़ यात्रियों की सुगम आवाजाही तथा दोनों राज्यों के मध्य बेहतर समन्वय की तैयारियों का जायजा लिया गया।


इस अवसर पर दोनों जनपदों के यातायात प्रभारियों, सीमा क्षेत्र के थाना प्रभारी/प्रभारी निरीक्षक एवं अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे। अधिकारियों द्वारा आपसी समन्वय को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने, सूचना के त्वरित आदान-प्रदान, यातायात संचालन तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

ad12


दोनों राज्यों की पुलिस ने कांवड़ मेला-2027 को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पूर्ण समन्वय के साथ कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *