उत्तराखंडसंस्कृति

Uttarakhand…जौनसार-बावर के विकास के लिए घोषणाएं|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

चकराता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी केदार सिंह स्टेडियम नागथात में आयोजित जौनसार-बावर लोक सांस्कृतिक महोत्सव एवं क्रीड़ा समारोह-2026 में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय केदार सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। इनमें समरजेंस मोटर मार्ग का चौड़ीकरण एवं डामरीकरण, प्राथमिक विद्यालय नागथात को आदर्श विद्यालय के रूप में विकसित करना, यमुना नदी पर 60 मीटर स्पान पुल का निर्माण, विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाले संपर्क मार्गों का निर्माण तथा पेयजल योजनाओं का विस्तार शामिल है।

मुख्यमंत्री ने महासू देवता को नमन करते हुए कहा कि जौनसार-बावर अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक सौंदर्य और मेहनतकश जनता के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा कि रासो, हारूल और बौंद जैसी लोक परंपराएं उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि पूरे देश की अमूल्य धरोहर हैं। उन्होंने सांस्कृतिक संरक्षण में जौनसार बावर सांस्कृतिक पुनरुत्थान समिति की भूमिका की सराहना की।

धामी ने कहा कि राज्य सरकार जनजातीय समाज के विकास और सांस्कृतिक संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश के 128 जनजातीय गांवों को प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान में शामिल किया गया है। कालसी, मेहरावना, बाजपुर और खटीमा में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय संचालित हो रहे हैं, जबकि बाजपुर और चकराता में नए विद्यालयों का निर्माण जारी है।

उन्होंने बताया कि चकराता क्षेत्र के विकास के लिए स्वीकृत 56 योजनाओं में से 51 पूरी हो चुकी हैं। क्षेत्रीय सड़क नेटवर्क को सुदृढ़ करने के लिए 1,300 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है। इसके अलावा राष्ट्रीय राजमार्ग 707 और 707ए के चौड़ीकरण तथा महासू देवता मंदिर परिसर के विकास के लिए 120 करोड़ रुपये की परियोजना पर भी तेजी से काम किया जा रहा है।

ad12

इस अवसर पर विधायक मुन्ना सिंह चौहान, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान, दायित्वधारी गीताराम गौड़, मेला समिति अध्यक्ष नरेश चौहान, महासचिव नरेन्द्र तोमर, खुशीराम जोशी, जयपाल सिंह तोमर, शूरवीर सिंह तोमर, बलवीर सिंह नेगी आदि मौजूद र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *