हे, भगवान, अब हाथी ने भगवान का घर भी नहीं छोड़ा| डरे-सहमे हैं ग्रामीण| गीता जोशी की Report

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस
लालढांग क्षेत्र में जंगली जानवरों की चहल-कदमी थमने का नाम नहीं ले रही है। हाथी आबादी वाले क्षेत्रों में आ धमका जा रहा है जिससे ग्रामीण स्वयं असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। इस बात तो हद ही हो गयी है। हाथी ने भगवान का घर भी नहीं छोड़ा है।

यहां खाकिर गिरी बाबा मंदिर में हाथी ने तोड़फोड़ कर दी।जिससे आबादी के निकट हाथी के तोड़फोड़ करने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। बृहस्पतिवार की रात को हाथी ने खाकिर गिरी बाबा मंदिर में लगी जाली को तोड़ डाला मंदिर के गेट को मोड कर अंदर घुसने की कोशिश की। खाकिर गिरी बाबा मंदिर चारों ओर से लोहे की जाली से कवर किया हुआ हैं।एक तरह मंदिर हैं दूसरी तरफ आबादी हैं बीच में केवल सड़क ही हैं आबादी में इस तरह से हाथी द्वारा की गई तोड़फोड़ से ग्रामीणों में डर बना हुआ हैं।


File Photo

मंदिर की देखरेख करने वाले सुदन डबराल ने बताया रात करीब नौ बजे बिजली गुल होने पर हाथी मंदिर की तरफ आकर मंदिर की जाली को तोड़ता हुआ मंदिर के गेट को मोड़ते हुए मंदिर के अंदर घुसने की कोशिश की मंदिर में रखी मूर्ति भी गिरी हुई थी।।हाथी का आना जाना लगा रहता हैं।लेकिन पहली बार हाथी ने मंदिर को क्षति पहुंचाइ है।
