Haridwar News…मनसा देवी-चंडी देवी आने की कर रहे हैं तैयारी तो पहले यह खबर जरूर पढ़िये
सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस-हरिद्वार
यदि आप हरिद्वार आकर मनसा देवी और चंडी देवी के दर्शन करने की सोच रहे हैं तो पहले यह खबर जरूर पढ़ लीजियेगा। उड़न खटोले से मंदिरों के दर्शन करने की तमन्ना कुछ दिन पूरी नहीं हो सकेगी। दरअसल, वार्षिक मेंटेनेंस के चलते 9 से 14 दिसंबर तक उड़न खटोले यानि रोपवे की सेवा बंद रहेगी।
चलिये अब आपको विस्तार से बताते हैं। दरअसल, मनसा देवी और चंडी देवी आने की तैयारी कर रहे श्रद्धालु को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रोपवे सेवा को लेकर श्रद्धालुओं को परेशान होना पड़ सकता है।
वार्षिक मेंटेनेंस के कारण मनसा देवी और चंडी देवी रोपवे का संचालन क्रमवार एक पखवाड़े तक बंद रहेगा। रोपवे सेवा का संचालन कर रही कंपनी उषा ब्रेको की ओर से जारी सूचना के आधार पर 9 से 14 दिसंबर तक चंडी देवी रोपवे को बंद रखा जाएगा।
वहीं, 2 दिसंबर से 7 दिसंबर तक मनसा देवी रोपवे का संचालन बंद रहेगा। बता दें कि वार्षिक बंदी के दौरान रोपवे सेवा बंद होने के कारण लगभग प्रतिदिन दो से छह हजार यात्री तक प्रभावित होेते हैं। इसमें उन यात्रियों को माता के दर्शन नहीं हो पाते हैं जो चलने में असहाय होते हैं।