उत्तराखंडसंपादकीय

Uttarakhand News…BJP बनाएगी बंगाल को ‘ सोनार बांग्ला ’ |Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

देहरादून। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि देशवासियों का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व पर अटूट विश्वास है। पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी और असम में भाजपा-एनडीए की ऐतिहासिक जीत “कश्मीर से कन्याकुमारी, गंगोत्री से गंगासागर” तक फैलते उस भारत की तस्वीर है, जो भ्रष्टाचारमुक्त, तुष्टिकरणमुक्त और विकासयुक्त होना चाहता है।

महाराज ने कहा कि आज गंगोत्री से गंगासागर तक कमल ही कमल है। यह सिर्फ एक जीत नहीं, बल्कि भारत के राजनीतिक मानचित्र पर भगवा विस्तार की ऐतिहासिक तस्वीर है। यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन के “नए भारत-विकसित भारत” के विराट संकल्प की सिद्धि की जीत है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल के बीच गहरा संबंध है। गंगा का जन्म गंगोत्री उत्तराखंड में गोमुख ग्लेशियर से होता है। वही गंगा गंगासागर पश्चिम बंगाल में बंगाल की खाड़ी में मिलती है।

उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा के प्रति भी बंगाल के लोगों की अटूट आस्था है। चारधाम यात्रियों में 30 से 35 प्रतिशत श्रद्धालु अकेले बंगाल से ही आते हैं। बंगाली परिवारों में परंपरा है कि “जीवन में एक बार चारधाम” अवश्य जाना है। उनका दुर्गापूजा के बाद सबसे बड़ा धार्मिक टूर चारधाम ही होता है।

ऋषिकेश, हरिद्वार और जोशीमठ में सैकड़ों होटल-धर्मशालाएं बंगाली समाज ने बनवाई हैं। बंगाल से हमारे आध्यात्मिक और सांस्कृतिक संबंध हैं। बंगाल में लगभग हर गांव में शिव मंदिर हैं। स्वामी विवेकानंद ने बद्रीनाथ में तपस्या की थी। प्रसिद्ध बेलूर मठ की शाखा भी हमारे जोशीमठ में है। हरिद्वार-ऋषिकेश बंगाली संतों की तपस्थली रही है।

देवप्रयाग स्थित भागीरथी-अलकनंदा संगम को बंगाली श्रद्धालु “छोटा गंगासागर” मानते हैं। इतना ही नहीं, स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन के दौरान रासबिहारी बोस, श्री अरविंद सहित अनेक बंगाली क्रांतिकारी काकोरी कांड के बाद उत्तराखंड के जंगलों में रहे।

ad12

पर्यटन मंत्री महाराज ने भारतीय जनता पार्टी की इस प्रचंड जीत को देवतुल्य, समर्पित और कर्मठ कार्यकर्ताओं की जीत बताते हुए कहा कि गृहमंत्री अमित शाह के विजन के अनुरूप अब भाजपा सरकार “बंगाल को सोनार बांग्ला” बनाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *