Doon News….प्रेमनगर और रायपुर सीएचसी में कार्डियक OPD Start|Click कर पढ़िये पूरी News

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस
देहरादून। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की पहल पर प्रेमनगर और रायपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में हृदय रोग ओपीडी शुरू की है। जिससे मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही विशेषज्ञ परामर्श और जांच की सुविधा मिल रही है। अब दूरदराज से आने वाले मरीजों को दून और कोरोनेशन अस्पताल जाने की जरूरत नहीं होगी।

दोनो ही सीएचसी में कार्डियोलॉजिस्ट के साथ ही मात्र 150 रुपये में ईसीजी जांच की जा रही है। यहां अब तक 35 से अधिक मरीज ईसीजी जांच का लाभ उठा चुके हैं। प्रेमनगर में बुधवार और रायपुर शुक्रवार को ओपीडी संचालित हो रही है।

सीएमओ मनोज शर्मा ने बताया कि वेलमेड अस्पताल के हृदय रोग विशेषज्ञों के सहयोग से प्रेमनगर में तीन ओपीडी संचालित की जा चुकी हैं। अब तक 100 से अधिक मरीजों को परामर्श दिया जा चुका है। कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. नीलेश चंद्र पांडे ने बताया कि जैसे-जैसे लोगों को इस सुविधा की जानकारी मिलेगी, वैसे ही यहां संख्या बढेगी।
