जय श्रीराम| एक Click में जानिये आज का राशिफल| प्रस्तुति-आचार्य पंकज पैन्यूली

Share this news

सिटी लाइव टुडे, प्रस्तुति-आचार्य पंकज पैन्यूली

‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍मेष राशि-आज का दिन आपके लिए  शुभ  रहने वाला है। दैनिक कामकाज यथावत चलते रहेंगे। करियर संबंधी समस्याओं का निराकरण सम्भव है। लाभ के साधनों में सुधार होगा।रुके हुए पैसों की वापसी संभव है। प्रस्तावित कार्य सिद्ध होंगे। प्रोपर्टी आदि की खरीद बिक्री में सावधानी की बरतनी होगी हो सके तो यथासंभव टालने का प्रयास करें। सामाजिक परिवेश व कर्यस्थल में वाद-विवाद से भी बचने का प्रयास 

वृष राशि- आज का दिन आपके लिए  शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य संतोषजनक ढंग से चलते रहेंगे।  करियर में आपके लिए कुछ बेहतर संभावनाएं बन सकती है। रोजगारपरक योजनायें हल होंगी। अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा। 

         मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। दैनिक कामकाज संतोषजनक ढंग से व्यतीत होंगे। करियर संबंधी योजनायें हल होंगी। यद्यपि आज आपको कर्यस्थल को नही छोड़ना चाहिए। हालाँकि विदेश संबंधी कार्य प्रगति में रहेंगे।

  कर्क राशि- आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। दैनिक कामकाज यथावत चलते रहेंगे।   प्रस्तावित कार्य प्रगति में रहेंगे। हालाँकि आज आपको जोख़िम वाले कार्य हाथ में नही लेने चाहिए।   आत्मविश्वास की कमी के कारण निर्णय लेने में भी द्वन्द की स्थिति रह सकती है। थोड़ी बहुत शारीरिक शिथिलता भी रह सकती है।

    सिंह राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। करियर में उन्नति व प्रगतिकारक अवसर हासिल होंगे। रोज़गार परक योजनायें हल होंगी लाभ के साधन यथावत बने रहेंगे। कीमती सामान की खरीदारी संभव है। दम्पत्यजीवन में रहने वाले मतभेद दूर होंगे।


        कन्या राशि- आज का दिन आपके लिए  शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य यथावत चलते रहेंगे। प्रस्तावित व ज़रूरी कार्यों में आने वाली बाधाएं दूर होंगी।  यदि आप करियर संबंधी अथवा अन्य किसी समस्या से जूझ रहे हैं, तो उसका निराकरण संभव है।            

  तुला राशि-आज का दिन आपके लिए  सामान्य शुभ रहने वाला है। आपके दैनिक कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। कर्यस्थल में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। यदि आप रचनात्मक व कला के क्षेत्र से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज का दिन आपके लिए उप्लब्धिकारक रह सकता है।  आज आपकी रुचि मनोरंजक विषय-वस्तुओं की ओर भी रह सकती है।


  वृश्चिक राशि-आज का दिन आपके  लिए शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य पूर्व दिनों की भाँति चलते रहेंगे।स्वरोज़गार की दिशा में किए जाने वाले प्रयास हल होंगे।  प्रोपर्टी संबंधित योजनायें भी आपकी सफल हो सकती है। लेक़िन आपको समय प्रबंधन पर ध्यान देना होगा व मानसिक भावनाओं पर नियंत्रण रखना होगा।   

   धनु राशि-आज का दिन आपके लिए  शुभ रहने वाला है। आपके स्थाई कामकाज यथावत चलते रहेंगे। यदि आप किसी कार्ययोजना पर काम कर रहे हैं, तो उसमें अपेक्षित परिणाम प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में इज़ाफ़ा होगा। आप कोई ऐसे कारगर निर्णय ले सकते हैं,जो भविष्य के अच्छे हो सकते हैं। हालाँकि निजिपरिजनों से मतभेद उभर सकते हैं।    

मकर राशि-आज का दिन भी आपके लिए अच्छा रहने वाला है। करियर संबंधी कार्य पूर्व दिनों की भांति  चलते रहेंगे। धन की कमी के कारण रुके हुए कार्य बनने शुरू होंगे। रोज़गार की दिशा में किए जाने वाले प्रयास हल होंगे। आज आपको आपकी प्रतिभा व अनुभवों का लाभ मिल सकता है। विभागीय स्तर पर रुके हुए कार्य हल हो सकते हैं।

कुम्भ राशि-आज का दिन आपके लिए बहुत  शुभ रहने वाला है। करियर में उन्नति व प्रगतिकारक अवसर हासिल होंगे। आपके प्रस्तावित कार्य हल होंगे।  किसी बहुप्रतीक्षित कार्य की सिद्धि से प्रसन्नता मिल सकती है। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है।

ad12


मीन राशि- आज का दिन आपके लिए सामान्य  शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य यथावत चलते रहेंगे। जिस कार्य योजना पर काम करते चले आ रहे हैं, उसमें अपेक्षित प्रगति बनी रहेगी। लेक़िन नये कार्यों की शुरुआत में भगदौड़ अधिक करनी पड़ सकती है। थोड़ी बहुत मानसिक अस्थिरता भी रह सकती है। अनावश्यक अपव्यय भी संभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *