उत्तराखंडसंपादकीय

Uttarakhand News… प्लास्टिक मुक्त ऋषिकेश का आह्वान |Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

ऋषिकेश। नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम (NCAP) को लेकर नगर निगम ने सीमा डेंटल कॉलेज में कार्यशाला का आयोजन किया। इस अवसर पर महापौर शंभू पासवान ने प्लास्टिक प्रदूषण को सबसे बड़ी चुनौतियों बताया।

प्लास्टिक के बढ़ते उपयोग पर नियंत्रण, पर्यावरण के प्रति जागरूकता को लेकर आयोजित कार्यशाला का शुभारंभ महापौर शम्भू पासवान ने किया। कहा कि मौजूदा समय में प्लास्टिक प्रदूषण से निपटना सबसे महत्वपूर्ण है। शहरवासियों, विशेषकर युवा शक्ति को इस मिशन में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि देवभूमि की मर्यादा और यहां की आबोहवा को स्वच्छ रखने के लिए हमें दैनिक जीवन में प्लास्टिक का त्याग करना ही होगा। इस दौरान कॉलेज के चिकित्सकों और छात्र-छात्राओं ने प्लास्टिक के विकल्पों पर चर्चा के साथ प्लास्टिक मुक्त ऋषिकेश और स्वच्छता के प्रति अपने दायित्वों निभाने का संकल्प भी लिया।

ad12

मौके पर नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट, सीमा डेंटल कॉलेज के चेयरमैन अमित गुप्ता, प्रिसिपल डॉ. पी. नारायण प्रसाद, डॉ. ज्योत्सना सेठ आदि मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *