Laldhang News…..बिजली के पोल से टकरायी बाइक| बाइक सवार की मौत| गीता जोशी की Report

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस
लालढांग गैंडीखाता मार्ग पर बिजली के पोल से टकराकर बाइक सवार युवक घायल हो गया।जिसे इलाज के लिए एम्स ऋषिकेश ले गए जहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। बृहस्पतिवार को ग्यारह बजे के लगभग बीस वर्षीय जतिन अपने दोस्त के साथ गैंडीखाता की ओर जा रहा था कि मार्ग में बड़ियां के पास बाइक पोल से टकरा गई ।


जिससे जतिन गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार हेतु हरिद्वार के जाया गया जहां से एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया।जतिन की इलाज के दौरान मौत हो गई।जतिन निवासी एमपी मजरा तहसील बेरी जिला झांझर हरियाणा का रहने वाला था।लालढांग में पोस्ट मैन के पद कार्यरत था।पिछले वर्ष अप्रैल 2025 में लालढांग में ज्वाइनिंग की थी। बृहस्पतिवार को युवक अपने घर हरियाणा जा रहा था ।उसका दोस्त उसे हरिद्वार तक छोड़ने जा रहा था।