उत्तराखंडसंपादकीय

Laldhang News….आफत लेकर आयी बारिश| यहां-यहां ये-ये हुयीं दिक्कतें| गीता जोशी की Report

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हास-गीता जोशी, लालढांग
लालढांग।लालढांग चिल्लरखाल कोटद्वार वन मोटर मार्ग बृहस्पतिवार को हुई बारिश से सिगड़ी नदी में पानी आने नदी में बनी सड़क बह गई । जिससे शुकवार को मार्ग पर चलने वाली जीएमओयू की बसे व अन्य वाहनों की आवाजाही बंद हो गया। ऐसे में सभी वाहन बाया लाहडपुर नहर नजीबाबाद होकर आजा जा रहे है।

लालढांग से कोटद्वार जाने के लिए पैतालीस किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर काट कर आना जाना पड़ रहा हैं किराया भी दुगुना देना पड़ रहा। नजीबाबाद होकर जाने ने समय भी अधिक लगता है।कोटद्वार से आने वाले अध्यापक विनोद कैंथोला,अजय बिष्ट,नितिन देवरानी,पुनीत नेगी, अर्चना ने बताया कि शुकवार को जनगणना ड्यूटी के दौरान लालढांग आ रहे थे सिगड़डी नदी सड़क टूट जाने की वजह बाइक भी निकालनी मुश्किल हो गई।

वही हर रोज दूध लेकर जाने वाले शशिकांत डोबरियाल बताते हैं कि बीती शाम हुई तेज बारिश नदी में पानी आ जाने से नदी में बनी सारी सड़क को बहा कर ले गई।ऐसे में कोटद्वार आने जाने में परेशानी हो रही हैं।

ad12

ऐसे ही लालढांग क्षेत्र से सैकड़ों लोगों का कोटद्वार आना जाना होता हैं।लालढांग रेंज के वन क्षेत्रअधिकारी अनुराग जोशी ने बताया बृहस्पतिवार शाम को भारी बारिश से नदी में सड़क के टूटने के बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया।जल्दी ही मार्ग को दुरस्त कर वाहनों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *