उत्तराखंडसंपादकीय

Laldhang News…बकरियों को खोलने गयी महिला आयी आग की चपेट में|Aiims रेफर| गीता जोशी की Report

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

लालढांग।लालढांग के नयागांव में बारात में हो रही आतिशबाजी की चिंगारी से छप्पर में आग लग गई और छप्पर में बंधी बकरियों को खोलने के लिए पहुंची महिला आग की चपेट में आ गई।जिससे गंभीर रूप से घायल हो गई घायलावस्था में जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां से एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया है।बुधवार को दोपहर दो बजे के लगभग नयागांव में आई बारात में चढ़त के समय बारातियों द्वारा की गई

ad12

आतिशबाजी की चिंगारी से पास ही एक झोपडी में लग गई।जिसमें दो बकरिया बंधी हुई थी।झोपडी में आग लगती देख बकरी स्वामी महिला फरीदा उम्र 65 वर्ष बकरियों को खोलने के लिए झोपडी में चली गई देखते ही देखते आग ओर बढ़ने लगी महिला आग की चपेट में आने से बुरी तरह से जल गई।एवं उसमें एक बकरी भी बुरी तरह से जल गई। आग लगता देख ग्रामीणों ने किसी तरह आग को बुझाया।गंभीर रूप से घायल महिला को उपचार हेतु जिला अस्पताल के जाया गया जहां से उसे एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया है।फरीदा के बेटे सलीम ने बताया कि आतिशबाजी करते समय छप्पर में आग लगने से मेरी मां बुरी तरह जल गई जिसे उपचार हेतु एम्स ऋषिकेश ले जाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *