उत्तराखंडसंपादकीय

Uttarakhand News….NDS के छात्रों ने जाना नेत्र और अंगदान का महत्व |Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

ऋषिकेश। निर्मल दीपमाला पब्लिक स्कूल में अंग एवं नेत्रदान के महत्व को लेकर जागरूकता सत्र का आयोजित किया गया। इस सत्र में कक्षा 11 और 12 के लगभग 300 छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।

प्रधानाचार्या ललिता कृष्णास्वामी के मार्गदर्शन में आयोजित सत्र में आई बैंक मैनेजर महिपाल चौहान, मोहन फाउंडेशन के प्रोजेक्ट लीडर संचीत अरोड़ा और प्रोग्राम एग्जीक्यूटिव अरुण शर्मा और एम्स की काउंसलर बिंदिया भाटिया ने अंगदान और नेत्रदान की जानकारी साझा की। बताया कि एक व्यक्ति का अंगदान कई जरूरतमंदों को नया जीवन और दृष्टि दे सकता है। हालांकि भारत में इसकी दर अभी भी काफी कम है।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को प्रचलित मिथकों और भ्रांतियों पर वैज्ञानिक तथ्यों से अवगत कराया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की काउंसलर नेहा भल्ला ने अपने परिवार द्वारा किए गए नेत्रदान की जानकारी को भी साझा किया।

ad12

वहीं वक्ताओं ने छात्रों के सवालों का जवाब देते हुए उन्हें जागरूक नागरिक बनने को प्रेरित किया। समापन अंग एवं नेत्रदान के समर्थन में सामूहिक शपथ ली गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *